एक देश दो सेठ के लिए सरकार काम कर रही, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला
3032 views
dehradun की वीडियो को सब्सक्राइब करेकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर तंज किए। जोशीमठ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जोशीमठ में हुए भूस्खलन पर सरकार का रुख समझ से परे है। कहा कि वे जोशीमठ इस उत्सुकता के साथ पहुंचे थे कि जोशीमठ में हुए भूस्खलन से निजात पाने का तरीका सरकार ने ढूंढ लिया होगा, लेकिन अभी तक जो सीमेंट में भूस्खलन की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान और केदारनाथ में हुई सोने की चोरी पर भी सरकार को घेरा।