वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने जापान की टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके खिलाड़ी
1884 views
खेल की वीडियो को सब्सक्राइब करेरांचीः 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए रविवार सुबह जापान की टीम रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर जापान की टीम का झारखंड की परंपरा के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिटी एसपी टीम के स्वागत के लिए खुद मौजूद थे। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने जापान की टीम का स्वागत किया। 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी। सभी टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी। जापान और थाईलैंड की टीम चाणक्य बीएनआर होटल में ठहरेगी। भारत, कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम में और मलेशिया-चीन की टीम को रेडिसन ब्लू में ठहराया जाएगा। सभी होटल के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।