Ashok Gehlot की जादूगरी पर लगे सदन में नारे-'चौथी बार, गहलोत सरकार'
1417 views
जयपुर की वीडियो को सब्सक्राइब करेजयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर यूं ही नहीं कहा जाता। राजनैतिक परिस्थियों को भांपते हुए वे जादू की ऐसी छड़ी घुमाते हैं कि अपने विरोधियों को एक ही झटके चित्त कर देते हैं। ये विरोधी भले ही दूसरी पार्टी के हों या कांग्रेस के। गहलोत शतरंज की ऐसी चाल चलते हैं कि कभी मात नहीं खाते। शुक्रवार 17 मार्च को गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के ऐसी घोषणाएं की कि किसी को सवाल उठाने का मौका तक नहीं दिया। गहलोत की ओर से 19 जिलों और 3 संभाग मुख्यालयों सहित कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र, सड़कें, ब्रिज, नई भर्तियों से जुड़ी कई घोषणाएं की। इन घोषणा के तुरंत बाद सदन में 'चौथी बार, गहलोत सरकार' के नारे गूंजे। कई मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में नारे लगाए। सदन से बाहर निकलने तक 'चौथी बार, गहलोत सरकार' के नारे गूंजते रहे।