Russia Nuclear War: पुतिन के खिलाफ वारंट पर रूस ने दी दुनिया को तबाह करने की धमकी
1952 views
न्यूज़ की वीडियो को सब्सक्राइब करे
लाईक करे
कमैंट्स करे
शेयर करें
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक अदालत की ओर से वारंट जारी किया गया है, जिसके बाद रूस के नेता बौखला गए हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पुतिन के खास कहे जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव मे परमाणु प्रलय की धमकी दी है। मेदवेदेव का कहना है कि अगर पुतिन को गिरफ्तार करने की किसी भी तरह की कोशिश होती है तो दुनिया में परमाणु कयामत आ सकती है। उनका कहना है कि पुतिन को गिरफ्तार करने का प्रयास करने वाले देश की ओर सभी मिसाइलों का मुंह मोड़ दिया जाएगा।