UPA बहुत बदनाम हो गया था, इसलिए बदला नाम... राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की पुरानी आदत रही है कि उसे जो कुछ भी अच्छा लगता है वह उसे हड़पने की कोशिश करती है। यूपीए बहुत बदनाम हो गया था। यही कारण है कि उसने नाम बदला। सच तो यह है कि उन्हें भारत से कोई लगाव नहीं है।