मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले में 60 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1012 views
न्यूज़ की वीडियो को सब्सक्राइब करेरॉयटर्स के अनुसार, 22 मार्च को मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में 5 बंदूकधारियों ने लोगों पर गोलियां चला दीं। स्वचालित हथियारों से लैस हमलावरों ने मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल संगीत स्थल को निशाना बनाया। रॉयटर्स ने खबर दी है कि कम से कम 60 लोग मारे गए और करीब 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हमले की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने दुख जताया हैं। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि, 'हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।' बता दें कि ये इतना खतरनाक था कि हमले के बाद आग की लपटें आसमान में उठने लगीं थीं और कार्यक्रम स्थल के ऊपर काले धुएं का गुबार उठने लगा।