सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे एकनाथ शिंदे, 3000 शिवसैनिक हुए रवाना
2131 views
न्यूज़ की वीडियो को सब्सक्राइब करेमहाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इससे पहले उन्होंने आज अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या के लिए रवाना किया। एकनाथ शिंदे ने बताया, 'आज हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बड़ा दिन है। आज दो ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना हुई हैं। एक ठाणे और दूसरी नासिक से। 3000 से अधिक राम भक्त अयोध्या के लिए चल दिए हैं।' शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या रवाना होंगे।