दूल्हे को कंधे में बिठाकर खुशी से झूम रहा था दोस्त, फिर अचानक थम गई सांसें
Curated by Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.कॉम | 18 Mar 2023
गुजरात के पंचमचल से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। दूल्हे को कंधे में बिठाकर डांस करने वाले शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। 24 सेकंड का यह वीडियो गुजरात के पंचमहल के मोरवा हदफ के राजयता गांव का बताया जा रहा है। बीती रात एक दूल्हे की बारात निकली। इस दौरान दूल्हे को बग्घी में कंधे पर बिठाकर ले जा रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विनोद पारघी नाम का युवक दूल्हे को कंधे पर बिठाकर झुला रहा था। उसे अचानक चक्कर आया और वह वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।