क्या हैवानियत है... दिल्ली में लड़की को चाकू से गोदता रहा वो, दिल न भरा तो पत्थर से भी कुचला
6786 views
न्यूज़ की वीडियो को सब्सक्राइब करेनई दिल्ली: शाहबाद डेयरी की एक गली... लोग आ-जा रहे हैं। अचानक एक लडका हाथ में कुछ लिए एक लड़की पर हमला करने लगता है। आसपास के लोग सहम जाते हैं, बचकर निकलने लगते हैं। वह युवक दनादन चाकू चलाता रहता है। एक... दो... तीन... चार... गिनती भूल जाएंगे। भीड़ तितर-बितर हो जाती है। लड़की निढाल हो चुकी है, इसके बावजूद युवक चाकू मारे जा रहा है। इतने से भी उसका मन नहीं भरता। एक पत्थर उठाता है और उससे लड़की को कुचलना शुरू कर देता है। करीब एक मिनट तक दिल्ली की इस गली में हैवानियत का नंगा नाच चलता है। फिर वह युवक वहां से जाता दिखता है मगर बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ सेकेंड में वह फिर लौटता है, लड़की को एक नजर देखता है। फिर एक बड़ा सा पत्थर उठाकर पूरे दम से फिर वार करना शुरू करता है। हैरानी इस बात की कि जब यह सिरफिरा बर्बरता दिखा रहा था, कई लोग उधर से गुजरे मगर किसी ने नहीं रोका।