Karnataka Congress: ढोल-नगाड़े पर डांस, जमकर उड़ा गुलाल... कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के जश्न का देखें वीडियो
2642 views
न्यूज़ की वीडियो को सब्सक्राइब करेकर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस ने दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगा दी है। कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। पूरे देश के कांग्रेस दफ्तरों के बाहर कार्यकर्ता जमा हैं। रंगों की होली खेली जा रही है। गुलाल उड़ रहे हैं और खूब ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद शनिवार को कहा कि राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनाव अभियान को प्रधानमंत्री मोदी पर जनमत संग्रह के रूप में तब्दील कर दिया था, लेकिन उसके इस प्रयास को जनता ने ठुकरा दिया।