'शादी से पहले लिव इन में रहें...', जीनत अमान ने दी रिलेशनशिप एडवाइस, फैंस ने दिए लाजवाब रिएक्शंस
1082 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेलेजंड एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उनका मानना है कि शादी से पहले साथ रहना जरुरी होता है। पिछले साल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एंट्री मारी थी और इसके बाद से वह यहां काफी एक्टिव भी रहती हैं। जीनत अक्सर सोशल मीडिया पर दिल खोलकर अपनी बातें रखती हैं और इस बार उन्होंने शादी से पहले लिव इन में रहने पर जोर दिया है। जीनत ने अपने Pet डॉग के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसी में उन्होंने अपने फैन्स को रिलेशनशिप के मामले में कुछ जरूरी सलाह दी है। जीनत ने यहां ये भी बताया कि एक फैन ने उनसे रिलेशनशिप एडवाइस मांगी थी। जीनत ने लिखा है कि जो सलाह वो फैन्स को यहां दे रही हैं वही रिलेशनशिप एडवाइस अपने बेटों को भी देती हैं।