Rhea Chakraborty: 'तुम तो वेश्या हो...' रिया चक्रवर्ती के कमबैक पर भड़की सुशांत की बहन प्रियंका सिंह
1463 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेबॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आया है। रिया को सुशांत की मौत के बाद लंबे टाइम तक सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इतने टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहने वाली रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरसल 'रोडीज सीजन-19' में जज बनकर एक बार फिर रिया ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। शो में रिया चक्रवर्ती की एंट्री का प्रोमो जारी हो चुका है, लेकिन इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन जिस तरह की बात कही गई है, लोगों को लग रहा है कि यह रिया चक्रवर्ती के लिए ही है। प्रियंका सिंह का यह ट्वीट बड़ा ही आशोभनीय और मर्यादाओं की सीमा को लांघने वाला है, क्योंकि उन्होंने इसमें 'वेश्या' शब्द का इस्तेमाल किया है।