Salman Khan-Satish Kaushik: सूनी आंखे... मायूस दिल... सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में सलमान की अंतहीन उदासी
1063 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेसतीश कौशिक के निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है। गुरुवार को उनके आखिरी दर्शन के लिए मुंबई में एक्टर के घर पर पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। शाम को दिल्ली से सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा तो वहां घर पर सलमान खान भी थे। सलमान खान और सतीश कौशिक के बड़े गहरे संबंध रहे हैं। सलमान खान की 'तेरे नाम' फिल्म को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था। दोनों ने इसके अलावा दर्जनों फिल्मों में साथ काम किया है। सतीश की अंतिम यात्रा में सलमान खान के चेहरे पर एक अंतहीन उदासी थी। आंखें सूनी थीं और दिल मायूसी में डूबा जा रहा था।