जामनगर से लौटे रणबीर-आलिया, राहा की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंसआलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले दो दिनों से अंबानी फैमिली के फंक्शन में जामनगर पहुंचे हुए थे। इस दौरान इस कपल की बेटी राहा कपूर भी इनके साथ है। लेकिन अब रविवार को कपल वापस मुंबई लौट आया है। जामनगर से आलिया-रणबीर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे रणबीर की गोद में राहा नजर आ रही हैं। राहा की क्यूटनेस देख हर कोई उनपर प्यार उड़ेल रहा है। बता दें, राहा अपने जन्म के बाद से ही लाइमलाइट का हिस्सा बनीं हुई है। क्रिसमस के मौके पर रणबीर-आलिया ने राहा की झलक दुनियावालों को दिखाई थी।