सगाई के बाद इस अंदाज में नजर आईं Parineeti Chopra, पपाराजी को देख ब्लश करने लगीं राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हन
1091 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेबॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है और अब ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। लोग उन्हें सगाई के लिए ढेरों बधाई भी दी है। इसके बाद परिणीति दिल्ली से मुंबई लौट गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की कई फोटो शेयर की हैं, जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में परिणीति सांताक्रूज में स्पॉट हुईं। इंगेजमेंट के बाद उनके चेहरे की चमक देखते ही बन रही थीं। इसी के साथ परिणीति ने कार से उतरकर पपाराजी को कई पोज भी दिए। बता दें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी।