New Bhojpuri Song: काकू बलमुआ का 'मंगिया में सेनूर' रिलीज, प्यार के अहसास से रूबरू करवाता है ये गाना
1346 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेभोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर रोज एक से बढ़ कर एक गाने आते हैं लेकिन आज एक ऐसे आर्टिस्ट का गाना 'मंगिया में सेनूर' रिलीज हुआ, जिसकी आवाज एक सुपर स्टार की याद दिलाएगी। आप भी सुनकर एक बार हैरान रह सकते हैं। इस आर्टिस्ट का नाम काकू बलमुआ हैं, जिनकी आवाज सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की आवाज से मिलती जुलती है। बात गाने की कर लें तो वाकई यह जबरदस्त मेलोडी है। लिस्नर्स इस गाने से खुद को बखूबी जोड़ सकते हैं। काकू बलमुआ का गाना 'मंगिया में सेनूर' को राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। आपको बता दें कि काकू बलमुआ का गाना 'मंगिया में सेनूर' का म्यूजिक वीडियो भी प्यार के अहसास से रूबरू करवाता है। गाने के म्यूजिक वीडियो में विष्णु और प्रियंका तिवारी की केमेस्ट्री निखर कर सामने आ रही है। इसके क्रिएटर आदित्य कुमार झा और को क्रिएटर और डायरेक्टर नीरज रणधीर हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने को काकू बलमुआ ने गया है और इसके लिरिसिस्ट और म्यूजिशन कृष्णा बेदर्दी हैं।