जान्हवी कपूर ने पहनी 'शिक्खू' के नाम की नेकलेस, शिखर पहाड़िया संग रिश्ते को कर दिया कन्फर्म!
1218 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेबॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियां बटोरती हैं। खबरें हैं कि वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन 'चुपके-चुपके'। यानी अभी तक उन्होंने अपने इस रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी। ना ही कुछ बोला था। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने डेटिंग को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। यहां पर उनके कस्टामइज्ड नेकलेस ने सारा ध्यान खींच लिया, जिस पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, जिन्हें वो प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं, वो लिखा हुआ था। ये देखकर फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।