Anupam Kher ने बताया, क्या हुआ सतीश कौशिक को! बोले- मेरी सुबह ही उससे बात हुई थी
1295 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेअनुपम खेर ने सतीश कौशिक को अपने परिवार से अधिक करीबी बताया है। बीते 40 साल से अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती है। दिग्गज एक्टर के निधन की खबर भी सबसे पहले अनुपम खेर ने ही दी थी। जबकि सुबह करीब 11 बजे अनुपम खेर मुंबई में सतीश कौशिक के घर पहुंचे। वहां मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू झलक रहे थे। अनुपम खेर ने बताया कि बुधवार सुबह ही उनकी सतीश कौशिक से बात हुई थी। रात में भी बात हुई थी। अनुपम खेर कहते हैं कि अगर वह सतीश के बारे में बोलने लगे तो 7 दिन भी कम पड़ेंगे।