'हमारी यारी थी, बहुत अफसोस है...',अनूप जलोटा ने पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि
1360 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेमशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 26 फरवरी को शाम उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। 72 साल उम्र में सिंगर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है। इस खबर के बाद फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। खासकर, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन से काफी दुखी हैं और अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं। अनूप जलोटा ने भी उन्हें याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और श्रद्धांजलि दी है।