Alia Bhatt Birthday: फैमिली संग लंदन में आलिया ने मनाया अपना बर्थडे, इस वजह से रहा खास
1269 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय लंदन में हैं। उनके साथ पूरी फैमिली यानी पति रणबीर कपूर, बेटी राहा, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी हैं। आलिया ने सबके साथ लंदन में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पति पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ना सिर्फ फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताया, बल्कि अपनी फेवरेट डिशेज का भी लुत्फ उठाया। बता दें कि आलिया अपनी पहली हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के सिलसिले में भी लंदन में हैं। इस मूवी में वो गैल गैडोट के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ देखा जाएगा