Akanksha Dubey's Death:आकांक्षा दुबे के अंडर गारमेंट्स पर मिले स्पर्म, समर सिंह सहित 4 का होगा DNA टेस्ट
1727 views
मनोरंजन की वीडियो को सब्सक्राइब करेभोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, लेकिन अब तक इसकी जांच चल रही है। उनके परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की है। अब मामले में एक नई चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई है। दरअसल आकांक्षा के कपड़ों की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इसमें एक्ट्रेस के अंडरगारमेंट्स पर स्पर्म के धब्बे मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत 4 लोगों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की इजाजत मांगी है। समर सिंह मामले में मुख्य आरोपी हैं, जिन्हें वाराणसी और गाजियाबाद पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस का शव 26 मार्च 2023 को होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था।