जबलपुर में मूक-बधिर लोगों ने खोला अनोखा रेस्टोरेंट, देखिए कैसे इशारों में होता है काम
9751 views
business की वीडियो को सब्सक्राइब करेजबलपुर : यह एक अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां काम इशारों में होता है। इस रेस्टोरेंट में कुक से लेकर वेटर तक सभी मूकबधिर हैं। यहां का कोई भी कर्मचारी ना बोल सकता है और ना ही सुन सकता है। ये रेस्टोरेंट मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित है, जो अपने आप में खास है। इस रेस्टोरेंट में आपको हर तरह का नाश्ता और खाना मिलता है। इसके जरिए दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। फिलहाल यहां 10 कर्मचारी काम करते हैं। इसके जरिए दिव्यांग आत्मनिर्भर बन रहे हैं।