गोपालगंज में सड़क पर गिरी मछली को लूटने की मच गई होड़
2775 views
patna की वीडियो को सब्सक्राइब करेगोपालगंज में बीच सड़क पर मछली लूटने की लोगों में जहां होड़ मच गई। वहीं सरपट दौड़ रही गाड़ियों के बीच में जान जोखिम पर डालकर मछली लूटने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। मामला गोपालगंज शहर के यादवपुर चौक स्थित एनएच 27 का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात किसी वाहन से पानी में भरकर मछलियों को ढोया जा रहा था। इसी दौरान यादवपुर चौक के पास एनएच 27 पर तेज रफ्तार वाहन ने जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लिया, वैसे ही पिकअप वैन से कुछ मछलियां सड़क पर गिर गई। गिरी हुई मछलियों पर जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। वे सरपट सड़क की तरफ दौड़ पड़े। यहां पर सड़क पर बिखरी मछली लूटने की लोगों में होड़ मच गई। यादवपुर चौक के पास एनएच 27 गोपालगंज का सबसे व्यस्ततम सड़क है। और इस सड़क पर तेज रफ़्तार वाहन लगातार दौड़ते रहते हैं। इतना बिजी सड़क होने के बावजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर मछलियां लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों के मछली लूटने की वजह से कुछ देर तक ट्रैफिक यहां पर रुक गया। हालांकि वाहन चालक लोगों से सड़क किनारे जाने की अपील करते रहे। लेकिन लोग मछली लूटते रहे। अब इन्हीं मछलियों के लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस मछली के लूटने की वीडियो को देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं।
patna|Edited byदेवेन्द्र कश्यप|Contributed byमुकेश कुमार|TimesXP HindiUpdated: 20 Nov 2023, 10:14 pm