India Alliance Seat Sharing:'इंडिया' में सीट बंटवारे में लालू की मनमानी, BJP के पवन जायसवाल ने ली चुटकी
1123 views
पटना की वीडियो को सब्सक्राइब करेपटना: बिहार बीजेपी के विधायक पवन कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि इंडिया गठबंधन में लालू प्रसाद यादव मनमानी कर रहे हैं। बिहार में लालू का दबदबा है। कांग्रेस पूरी तरह से पंगु है और बिहार में इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 10 साल काम पर जनता आशीर्वाद देगी। NDA 400 पार जाएगी वहीं इंडिया गठबंधन में तालमेल नहीं है। ईडी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं करती। पीएम मोदी के कामकाज पर जनता वोट करेगी। बिहार में 40 सीटों पर इंडिया की जीत होगी। देश में एनडीए 400 के पार। बिहार में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव होगा। पीएम मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है। एनडीए राष्ट्र के विकास के लिए काम करती है। इंडिया गठबंधन का नामोनिशान नहीं है। देश की जनता सिर्फ एनडीए को अपना आशीर्वाद देगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पंगु हैं।