चिराग पासवान ने किया मीसा भारती पर हमला, जेल भेजने वाले बयान पर कसा तंज
1071 views
पटना की वीडियो को सब्सक्राइब करेगया: गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने चिराग पासवान चाकंद पहुचे। चिराग पासवान ने मीसा भारती पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी भाषा है? प्रधानमंत्री देश के गौरव हैं। इस तरह की भाषा से देश दुनिया में क्या संदेश जाता है? जिनके परिवार के कई लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप है, वे इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह कहीं से भी सही नहीं है। आप खुद समझ सकते हैं ऐसे लोगों की क्या भावना है?
patnaEdited byआशुतोष कुमार पांडेयContributed byबिप्लव कुमारTimesXP HindiUpdated: 12 Apr 2024, 11:59 pm