Bihar Crime News: नवादा की कातिल पत्नी का पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
1190 views
नालंदा की वीडियो को सब्सक्राइब करेनवादा: पुलिस ने हत्या के एक मामले का बड़ा खुलासा किया है। इस केस में पत्नी ने अपने ही पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी थी। पूरा मामला रोह थाना का है। थाने में मृतक की पत्नी सरिता देवी ने ही पति सुनील रजक के 9 मार्च से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अनैला गांव की झाड़ीनुमा नहर में सिर, दोनों हाथ, दोनों पैर समेत कटा हुआ शव बोरे में बंधा हुआ बरामद किया। डीएसपी सनोज कुमार ने बताया कि कांड की जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि मृतक सुनील रजक की पत्नी सरिता देवी का प्रेम प्रसंग रोह बाजार स्थित रजनीश विश्वकर्मा एवं मुम्बई में रहने वाले सुजीत सिंह से है। रजनीश विश्वकर्मा एवं सुजीत सिंह दोनों ने पहले मुम्बई में साथ काम किया था और दोनों अच्छे दोस्त भी है। दोनों का अवैध सम्बंध मृतक की पत्नी सरिता देवी से था। दोनों के अवैध सम्बंध के बारे में जब मृतक को पता चला तो दोनों पति-पत्नी में झगड़ा झंझट होने लगा। इसके बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी ने अपने दोनों प्रेमी रजनीश विश्वकर्मा और सुजीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। इसके लिए सुजीत सिंह मुम्बई से नवादा आया। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना का खुलासा किया गया और सुजीत सिंह को नवादा पुलिस मुंबई से दबोच कर बिहार ले आई। उसके बाद इसके खुलासे के आधार पर पत्नी और रजनीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।