Nitish Kumar in Nalanda: 'हम अच्छा काम कर रहे तो कुछ लोगों को ऐतराज हो रहा' बिहार कास्ट सर्वे पर बोले CM नीतीश
1878 views
nalanda की वीडियो को सब्सक्राइब करेनालंदा:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर दो टूक बात कही है। उन्होंने कहा कि हम जनगणना नहीं बल्कि गणना कर रहे हैं। जिससे जाति के आधार पर किनकी कितनी संख्या है उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। इन सबों की और जानकारी सरकार को हो। इससे उनके विकास के लिए और बेहतर कार्य किया जा सके। वहीं केंद्र की ओर से बिहार कास्ट सर्वे को लेकर दिए गए हलफनामे पर उन्होंने कहा कि हम अच्छा काम कर रहे इसलिए कुछ लोगों को ऐतराज हो रहा। सीएम नीतीश कुमार सिलाव प्रखंड में 116.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे जहां उन्होंने राजगीर में मलमास मेला के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और पंडा कमिटी के सदस्यों को सम्मानित कर स्मारिका का विमोचन किया ।