दरभंगा न्यूज: JDU को लगा झटका, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 2 हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल
3333 views
दरभंगा की वीडियो को सब्सक्राइब करेदरभंगा में जेडीयू को झटका लगा है। मिलन समारोह में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम मोहन झा के साथ करीब दो हजार जदयू कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इन कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता आरसीपी सिंह और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सदस्यता दिलवाई। LNMU के जुबली हॉल में बीजेपी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने ये तय हो जाएगा कि जदयू कहां है। उसके बाद उनके विधायक रहेंगे कहां। आरसीपी सिंह ने ये भी कहा कि विधानसभा का चुनाव समय से पहले हो जाएगा। इसके बाद बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।