Begusarai News : स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामा, नए HM के जॉइनिंग को रोका, बच्चों के साथ गार्जियन का तमाशा, Watch Video
1542 views
बेगूसराय की वीडियो को सब्सक्राइब करेबेगूसराय: स्कूल के प्रधानाध्यापिका का तबादला करने से नाराज होकर बच्चों ने नए प्रधानाध्यापिका को योगदान करने से रोक दिया। स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा किया। बच्चों का प्रधानाध्यापिका से इतना प्रेम और लगाव है कि ट्रांसफर की बात सुनकर ना सिर्फ रोने लगे बल्कि तबादले का विरोध कर हंगामा भी किया।
दरअसल, शिक्षा विभाग के आदेशानुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में योगदान देने आई प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी को छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के विरोध के कारण योगदान से वंचित रहना पड़ा। ग्रामीण और छात्र-छात्राओं के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखते हुए योगदान देने आई प्रधानाध्यापिका को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी बीपीएससी से प्रधानाध्यापिका के पद पर चयनित होने के बाद विभाग के आदेश पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा का प्रधानाध्यापिका बनाया गया था।
जब पुष्पा कुमारी मंगलवार को विद्यालय में योगदान देने आईं तो ग्रामीण और छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरी ओर ग्रामीणों और बच्चों का कहना है कि कंचन कुमारी इस विद्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित करवा चुकी हैं। विद्यालय की विधि-व्यवस्था उनके नेतृत्व में बेहतर है। कंचन कुमारी को हटाकर पुष्पा कुमारी को विद्यालय का प्रधानाध्यापिका बनाया जाता है तो विधि व्यवस्था चौपट हो जाएगी। इसके चलते नए प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में योगदान करने नहीं देंगे।
प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने कहा कि जो घटना हुई, वो निंदनीय है। मैं विभाग के आदेश से बंधी हुई हूं। विभाग का जो आदेश होगा, वो मेरे लिए सर्वोपरी है। मेरे ऊपर जो आरोप हैं कि वो बच्चों को बरगला कर हंगामा कराया, वो सरासर गलत है। मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि विभागीय आदेश का अनुपालन होगा। हालांकि बच्चों का कंचन कुमारी से लगाव है, इसलिए बच्चे लोग तबादले का विरोध कर रहे हैं। कंचन कुमारी विद्यालय में बहुत सारे अच्छे काम किए हैं, जिस वजह से बच्चों का लगाव बहुत ज्यादा है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार