बिहार: पूर्व बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी पर भड़के गिरिराज सिंह, बागेश्वर महाराज को लेकर भी सरकार पर बोला हमला
1275 views
बेगूसराय की वीडियो को सब्सक्राइब करेबेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सासाराम में रामनवमी में मस्जिदों से विवाद किया गया और हिंसा भड़काई गई, जबकि वहां पूर्व विधायक शांति कराने गए थे। तुष्टिकरण को लेकर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है। सासाराम में रामनवमी के जुलूस पर मुसलमानों ने पत्थर फेंकने का काम किया, इसके बावजूद सरकार के द्वारा जो शांति करा रहे थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को पटना गांधी मैदान में कथा करने के लिए अनुमति नहीं देने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए स्थान नहीं दिया गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए ईद के मौके पर अतीक अहमद को शहीद के लिए नमाज अदा करने के लिए जगह देंगे लेकिन हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह नहीं दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है कि राज्य में एक संदेश जाए कि बिहार की सरकार मुस्लिम परस्त है। जिसे हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बागेश्वर धाम का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। बागेश्वर महाराज अगर यहां नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान-बांग्लादेश, क्या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे।