Navratri Rahu-Ketu Upay नवरात्रि में राहु-केतु के बुरे प्रभाव को ऐसे करें दूर
Curated by Naveen khantwal | नवभारतटाइम्स.कॉम | 18 Mar 2023
नवरात्रि में हम माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त नवरात्रि की पूजा करता है उसके सभी ग्रह शांत हो जाते हैं या यूं कहें कि सभी ग्रहों के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं। खासकर राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत अच्छा माना जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि नवरात्रि के दौरान आपको क्या उपाय करने चाहिए जिनसे आपके ग्रह शांत हो सकते हैं।