Ganga Dussehra Shubh Yog गंगा दशहरा पर 3 शुभ योग, ऐसे मिलेगा लाभ
1419 views
राशिफल की वीडियो को सब्सक्राइब करेगंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का त्योहार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2023 में गंगा दशहरा का त्योहार 30 मई को है। इस दिन दान-पुण्य करने और गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। साल 2023 में कई शुभ योग भी गंगा दशहरा पर बने हैं इसलिए इस साल दान-पुण्य करके आप माता गंगा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। गंगा दशहरा का महत्व, शुभ मुहूर्त के बारे में आइए अब विस्तार से जानते हैं।